फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road

1.31 करोड़ से दो लेन बनेगा देवीपुर-बलहरामऊ मार्ग

Sun, 11 Apr 2021 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
road
बलहरामऊ-देवीपुर मार्ग से निकलते राहगीर। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/मुंगीसापुर। मलासा ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाले देवीपुर-बलहरामऊ मार्ग 1.31 करोड़ से दो लेन बनेगा। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा। काम शुरू कराने के लिए पहली किस्त में 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय को जोडने की पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना से मलासा ब्लाक मुख्यालय को जोडने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने किया था। इसके लिए छह किमी लंबाई वाले देवीपुर-बलहरामऊ मार्ग को दो लेन करने की मंजूरी मिली है। मौजूदा समय में सड़क एक लेन है। जगह-जगह सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन

आवागमन करने में राहगीरों को दिक्कत होती है। साढ़े सात मीटर चौड़ी सड़क बनेगी तो आवागमन सुगम होगा। ब्लाक मुख्यालय पहुंचने में समय भी कम लगेगा। रजोलन, सोनू, आशीष आदि ने बताया कि काफी अर्से से ब्लाक मुख्यालय की सड़क को चौड़ा करने की मांग हो रही थी। प्रथम किस्त भी जारी की गई है। इससे जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपुर-बलहरामऊ मार्ग को दो लेन बनाने के लिए प्रथम किश्त जारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द की सड़क बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। प्रकाश चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed