फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident, one person death, jam

सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, डंपर फूंका,

Thu, 15 Oct 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Thu, 15 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
 गजनेर थाना अंतर्गत रायपुर-गजनेर मार्ग पर एक डंपर ने बाइकसवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने उसी कंपनी के पीछे से आ रहे दूसरे डंपर को फूंक दिया और जाम लगा दिया। राहगीरों के अनुसार, हादसे के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


सरवनखेड़ा के पूर्व प्रधान के बेटे नीरज सिंह (28) अपने साथी तेजेंद्र (25) पुत्र राम सजीवन के साथ बाइक रायपुर जा रहे थे। सुबह 10.30 बजे वह दोनों जैसे ही त्रिवेदिनपुर गांव के पास पहुंचे पेट्रोल पंप के सामने रायपुर की ओर से आ रहे एक डंपर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


तेजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया है। वहीं, युवक की मौत की सूचना पाकर परिजन और सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव एक किनारे कर दिया ताकि रोड पर आवागमन चालू किया जा सके। परिजन और गांव के लोग यह देख भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसी कंपनी का दूसरा डंपर सामने से आता देख रोक लिया और जब डंपर चालक से तीखी नोंकझोंक होने लगी तो गुस्साए लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया और शव को बीच रोड पर रखकर भारी वाहनों की

आवाजाही पर रोक लगाने की मांग करने लगे। मौके पर सीओ अकबरपुर संजीव कुमार सिन्हा और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

मामला बिगड़ता देख तत्काल पीएसी बुलाई गई। इसके बाद तहसीलदार राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ और तहसीलदार ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका। टक्कर मारने वाले डंपर के चालक और क्लीनर सरवनखेड़ा के पास डंपर को खड़ा कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed