{"_id":"5ec0d1ec8ebc3e90af11c6fb","slug":"road-accident-on-jhansi-kanpur-highway-13-workers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 मजदूर घायल
Sun, 17 May 2020 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 May 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
झांसी कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
झांसी कानपुर हाईवे पर शनिवार देर रात दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। झांसी से प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रही झांसी डिपो की रोडवेज बस में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
अधिकतर घायल मजदूर लॉकडाउन में रोजगार गंवाने के बाद अपने घर आजमगढ़ व मऊ आदि जनपदों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस गलत दिशा की ओर से आ रही थी जिसके चलते हादसा हुआ है।