फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास प्राइवेट बस पलटी, 20 घायल, 6 की हालत नाजुक

Mon, 17 Dec 2018 12:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
road accident on expressway in unnao
डेमो पिक

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के बांगरमऊ के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में चली गई और तेज धमाके के साथ पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे की है। 


 

road accident on expressway in unnao
डेमो पिक

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ के सिरधरपुर पतसिया गांव के सामने दिल्ली से लखनऊ जा रही प्राइवेट पलट गई। बस डिवाइडर तोड़ कर दूसरी लेन में चली गई। करीब 20 यात्री घायल हैं। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है।

 

road accident on expressway in unnao
डेमो पिक

आजमगढ़ जा रही इस बस के चालक को झपकी आने से ग्राम सिरधरपुर के पास रेस्ट एरिया में डिवाइडर पर चढ़ सेंटर जाली तोड़ कर दूसरी सड़क पर जाकर पलट गई। जिसमें परिचालक समेत 13 यात्री घायल हो गई, जिसमें छह लोगों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है। तड़के यहां रेस्ट एरिया के समीप बस पलटने के बाद जब यात्रियों में चीख पुकार मची तभी चालक बस से निकल कर भाग निकला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
road accident on expressway in unnao
डेमो पिक

एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना में घायलों की सूची...

- दीपक राय पुत्र कैलाश राय 30 वर्ष महेशपुर वर्दा आजमगढ़ रेफर ट्रामा सेंटर

- आबिद पुत्र अफजाल अहमद 21 वर्ष सरयू राय कटरा दक्षिण टोला जिला मऊ रिफर ट्रामा सेंटर लखनऊ

- डॉ मनोज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार 30 वर्ष 14/255 इंदिरा नगर लखनऊ रिफर ट्रामा सेंटर लखनऊ

- चंद्र प्रकाश पुत्र शिव कुमार 27 वर्ष ग्राम ककरौरा थाना सफीपुर जिला उन्नाव रेफर ट्रामा सेंटर लखनऊ

- प्रकाश नारायण पाठक पुत्र महेंद्र दत्त पाठक 60 वर्ष आईटीआई कॉलोनी मिल एरिया जिला रायबरेली रेफर ट्रामा सेंटर लखनऊ

विज्ञापन
road accident on expressway in unnao
डेमो पिक

- शुभम जायसवाल पुत्र प्रेम नाथ 27 वर्ष रामगुलाम टोला जिला देवरिया रेफर ट्रामा सेंटर लखनऊ

- रवि प्रकाश पुत्र शंकर दयाल 30 वर्ष नवल किशोर रोड हजरतगंज लखनऊ

- संजय तिवारी पुत्र सुरेंद्र तिवारी 30 वर्ष पोसरा गोसाईगंज जिला फैजाबाद

- ज्योत्सना यादव पुत्री राजेंद्र यादव 26 वर्ष मोहल्ला खुर्रम नगर लखनऊ

- रविरंजन पुत्र संजय कुमार 25 वर्ष गुड़गांव नोनार थाना पीरो भोजपुर जिला आरा प्रांत बिहार

- अनुपम मिश्रा पुत्र सुभाष चंद्र मिश्रा 28 वर्ष रतनपुर अकबरपुर जिला अंबेडकरनगर

- नंदलाल पुत्र भग्गन राम 50 वर्ष व सहारनपुर जनपद मऊ

- तुषार दीवानजी पुत्र राणा जीत दीवान जी ओल्ड कॉलोनी मारदेरीटा जिला तिनसुकिया प्रांत आसाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed