{"_id":"5f34d37289ff3c5040068cda","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-expressway-father-and-daughter-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी व बच्चे समेत चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत, पत्नी व बच्चे समेत चार लोग घायल
Thu, 13 Aug 2020 11:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में महिला और बच्चे
- फोटो : amar ujala
कन्नौज जिले में एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हैं। जिन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ के अशोक नगर बुद्धेश्वर बतासे वाली गली मस्जिद के सामने रहने वाले शशिकांत (35) पुत्र ओम प्रकाश लखनऊ में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पैतृक गांव हाथरस जनपद के सिकंदरा राऊ में है।
मंगलवार की शाम शशिकांत अपनी पत्नी सपना (30), पुत्री सोनम (12), प्रियल (7), पारूल (5), श्रेया व अपने दोस्त चारबाग जीआरपी निवासी राजकुमार (40) पुत्र गुरूदीन के साथ कारसे अपने पैतृक गांव गए थे।
विज्ञापन
बुधवार की रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। एक्सप्रेसवे पर सौरिख थाना क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मी घायलों को मेडिकल कालेज ले आए।
यहां डाक्टरों ने शशिकांत व प्रियल को मृत घोषित कर घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। घायल राजकुमार की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यूपीडा कर्मियों ने घायलों से पता लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।