{"_id":"626435daed940b7cb50a75a4","slug":"road-accident-in-unnao-up-two-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:53 PM IST
सार
उन्नाव जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घालय हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। माखी थानाक्षेत्र के गांव नयाखेड़ा निवासी रामबहादुर (24) आईटीआई छात्र था। वह पत्नी रोली (20) के साथ बाइक से अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बदलीखेड़ा साले के तिलक समारोह में जा रहा था।
दही थानाक्षेत्र में पुरवा-उन्नाव मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे सरिया फैक्टरी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से रामबहादुर की बाइक भिड़ गई। जोरदार भिड़ंत में हेलमेट लगाने के बाद भी गर्दन में गहरी चोट आने से रामबहादुर और दूसरी बाइक में पीछे बैठे उम्मीदों के शहर मोहल्ला निवासी चांदबाबू (23) की घटनास्थल पर मौत हो गई।
रामबहादुर की पत्नी रोली और दूसरी बाइक का चालक उम्मीदों के शहर निवासी सुनील (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण उन्नाव-पुरवा मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।