{"_id":"62884518a46aa573432b8e53","slug":"road-accident-in-unnao-unknown-vehicle-collided-with-bike-two-friends-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत
Sat, 21 May 2022 07:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 21 May 2022 07:19 AM IST
सार
बांगरमऊ थाना क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों में से एक दोस्त की बहन की शुक्रवार को ही गोदभराई हुई थी। हादसे का खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ग्राम मुस्तफाबाद पेट्रोल पंप के निकट एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले ही एक मृतक की बहन की गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम निपटाने के बाद वह दोस्त के साथ बाइक से बांगरमऊ गया था, जहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी विजय (20) शुक्रवार रात अपने गांव के दोस्त सुखबीर (19) के साथ बाइक से बांगरमऊ से घर लौट रहा था। मुस्तफाबाद के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक विजय अपने बड़े भाई अजय के साथ बेंगलुरु में रहकर गमले बनाने का काम करता था। 15 दिन पहले घर आया था। बड़ा भाई बेंगलुरु में ही है। विजय की मौत से छोटे भाई कन्हैया, छोटू, मां सोमवती, बहन रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को सुखवीर की बहन रेखा की गोद भराई का कार्यक्रम था। मांगलिक कार्यक्रम के बाद सुखवीर की मौत से कोहराम मचा है।