फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Unnao: Two people died, four injured

उन्नाव में सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत, चार घायल

Thu, 30 Dec 2021 04:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Dec 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Unnao: Two people died, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कानपुर नगर के थाना चकेरी रामादेवी स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी मुशीर की पत्नी फातिमा एक सप्ताह पहले अपने मायके मौरावां थानाक्षेत्र के फतेह बाजार आई थी। बुधवार सुबह हार्ट अटैक पड़ने से फातिमा की मौत हो गई।
विज्ञापन


पत्नी की मौत की खबर पर मुशीर अपने भाई मुकीम और मां रुखसाना और कुली बाजार निवासी रिश्तेदार भाई उमर (38) व उमर के बेकनगंज मोहल्ला निवासी दोस्त आफताब (35) व अनवरगंज के खाराबाद मुहल्ला निवासी निहाल उर्फ चांद के साथ कानपुर से कार से मौरावां जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को बिछिया सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने उमर व आफताब को मृत घोषित कर दिया। कार मुशीर चला रहा था। जबकि हादसे में जख्मी मुशीर व भाई मुकीम और मां रुखसाना व निहाल उर्फ चांद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed