फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Unnao: eight Died and 19 people injured

उन्नाव हादसा: ओवरटेकिंग में बस में सीटों को चीरते हुए निकला ट्रक, आठ यात्रियों की मौत, 19 घायल

Sun, 28 Apr 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2024 06:10 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबिक 19 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Unnao: eight Died and 19 people injured
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जमलदीपुर गांव के पास रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब उन्नाव से हरदोई जा रही निजी बस सामने से आ रहे ट्रक को पास देते समय गड्ढे में पड़कर अनियंत्रित हो गई। रफ्तार तेज होने से ट्रक बस के आधे हिस्से को दाहिने तरफ से चीरते हुए निकल गया। हादसे में बस में दाहिनी तरफ (चालक सीट के पीछे) की तरफ बैठे दो महिलाओं समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को कानपुर हैलट अस्पताल और 14 को जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की मौत कानपुर में हो गई। भाग रहे ट्रक को माखी थाना पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। अभी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बस चालक की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


उन्नाव से 42 सवारियों को लेकर 25 सीटर निजी बस रविवार शाम करीब चार बजे हरदोई जा रही थी। उन्नाव-हरदोई मार्ग (सिंगल लेन) पर जमलदीपुर गांव के पास सड़क के दोनों ओर गड्ढे होने से बस का आगे का पहिया उसी में चला गया। तभी हरदोई की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे पत्थर लदे ट्रक का पहिया भी गड्ढे में गया और वह अनियंत्रित होकर बस को दाहिने तरफ (चालक सीट की तरफ) के हिस्से को नोचते हुए निकल गया। चालक के पीछे की तरफ वाली सीटों पर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सफीपुर सीओ ऋषिकांत शुक्ला, कोतवाल श्यामनारायण सिंह पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को सफीपुर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा निवासी इम्तियाज खां उर्फ लाडले (70), मंगलबाजार निवासी दीपक कुमार की पत्नी सुशीला (50), सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ला निवासी हरिनारायण (45), हरदोई के थाना टंडियावा के सिखरावां निवासी आशाराम (57) और कानपुर नगर थाना मछरिया के राजीव नगर निवासी नसीम की पत्नी रुकैया बेगम (25) सहित पत्नी नसीम सहित दो अन्य पुरुषों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं छह गंभीर घायलों को कानपुर हैलट और 13 को स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कानपुर हैलट रेफर किए गए घायलों में फतेहपुर चौरासी के दादापुर निवासी लालजी (47) ने देर शाम दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसडीएम नवीनचंद्र भी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचे घायलों के बयान दर्ज किए हैं। घटना को देखते हुए सफीपुर, आसीवन, माखी और फतेहपुर चौरासी थाने का फोर्स मौके पर मौजूद रहा। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी तक हादसे में आठ की मौत हो चुकी है। उन्नाव और कानपुर में 19 मरीजों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद भाग रहे चालक बरेली निवासी शैलेंद्र सिंह को ट्रक सहित हिरासत में लिया गया है। जांच चल रही है।

 

कानपुर हैलट किए घायल
कानपुर हैलट रेफर किए गए घायलों में सफीपुर भट्टाचार निवासी महताब (40), तरन्नुम(32), नसीम का पुत्र हसनैन(12), शुक्लागंज के पुत्तन (45), फतेहपुर चौरासी के दादापुर निवासी लालजी (47) और एक अज्ञात शामिल है।

 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में सफीपुर के जीतेंद्र का पुत्र मोनू (30), रामगोपाल का पुत्र अजय (36), बाबूलाल का पुत्र दीपक (48), माखी के बृजभान सिंह का पुत्र अन्नू (25), बांगरमऊ रामकृष्ण (72), लालू की पत्नी अनीशा (48), हरदोई के टिकरा निवासी बटेश्वर का पुत्र नरेंद्र कुमार (35), मियागंज के कमलेश की पत्नी गीता (20), असीवन के मुंडा निवासी सुनील की पत्नी वंदना (35), गंजमुरादाबाद मुन्नीलाल का पुत्र सोनू (27), माखी के गांव थाना निवासी शफीक की पत्नी परवीन(35), रामेश्वर का पुत्र सुकेश (35), सफीपुर के लखन गुप्ता का पुत्र अजय (36) और स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में हरिकेश (8) का इलाज चल रहा है।

 

हादसे का प्रमुख कारण
- दोनों वाहनों का तेज रफ्तार में होना
- सिंगल लेन की सड़क में गड्ढे
- बस में क्षमता से दोगुना अधिक सवारियां होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed