{"_id":"61bae3728e6b394d33253085","slug":"road-accident-in-unnao-one-people-died-and-three-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में सड़क हादसा: भांजी के मुंडन में जा रहे मामा की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में सड़क हादसा: भांजी के मुंडन में जा रहे मामा की मौत, तीन लोग घायल
Thu, 16 Dec 2021 12:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:29 PM IST
सार
उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भांजी के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे मामा की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। घायल मामा को रिश्तेदार वैन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते मे बोलेरो और वैन की टक्कर में मामा की मौत हो गई, भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
अचलगंज थाना क्षेत्र के ठकुरीखेड़ा, कोरारी निवासी 26 वर्षीय उमेश अपने भाई दिनेश व फुफेरे भाई बुआ के अचलगंज के बलाई निवासी तुलसी के साथ बाइक से अपने भांजी दिव्या व काव्या के मुंडन संस्कार में शामिल होने कालूखेड़ा जा रहे थे।
असोहा के कंचनपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार उमेश समेत अन्य घायल हो गए। सूचना पर रिश्तेदार तीनों को एक वैन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। असोहा के जबरेला के पास सामने से आ रही बोलेरो से वैन की सीधी टक्कर हो गई। उमेश की मौत हो गई। पिंकी व तुलसी सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौका पाकर चालक भाग निकला।