उन्नाव: अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों से भरा लोडर पलटा, पांच की हालत गंभीर 20 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना आसीवन के ग्राम गौरिया कला निवासी सती राम पुत्र लल्तू की रविवार की शाम मृत्यु हो गई थी। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर लोडर से लोग जा रहे थे।
मृतक के भतीजे दुर्विजय सहित गांव के फूलचंद ,केशन, राजू, रमेश ,धनीराम, राम चरण तथा रिश्तेदार लाला राम निवासी कटघरा, मिश्री लाल निवासी शाह नगर फतेहपुर 84, मोहनलाल बरौकी, कल्लू शेरपुर कला, मछरी लाल व राम बाबू निवासी मिट्ठू खेड़ा, सुनील दुल्ला पुरवा, ननकू बरौकी व प्यारेलाल माड़र हरदोई एक लोडर में बैठकर अंतिम संस्कार में शामिल होने नानामऊ गंगा तट पर जा रहे थे।
तभी बिल्लौर बाईपास मार्ग पर स्थित बोधेश्वर महादेव मंदिर के निकट अचानक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जहां केशन पुत्र दयाराम गौरिया कला, मोहनलाल पुत्र उजागर बरौकी, सुनील पुत्र लल्तू दुल्लापुर, नन्हकू पुत्र उजागर निवासी बरौकी तथा प्यारेलाल पुत्र रतनू निवासी माड़र हरदोई की हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने कुल पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।