{"_id":"63281f47446afc018c2b296b","slug":"road-accident-in-mahoba-up-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 19 Sep 2022 01:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामकिशोर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस स्टैंड महुआ के पास तेज रफ्तार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक अपने मौसेरे भाई के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई।
जनपद हमीरपुर के बसेला पहाड़ी गांव निवासी बृगभान की छह सितंबर को हृदयाघात से मौत हो गई थी। जिसके तेरहवीं संस्कार में शामिल होने मौसेरा भाई रामकिशोर प्रजापति (35) निवासी बौरा कुलपहाड़ रविवार की रात बाइक से बसेला गांव जा रहा था। तभी हाईवे पर महुआ के पास सामने से आ रही पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस से रामकिशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बाहर रहकर ईंट-भट्ठे में मजदूरी करता था। बारिश होने के चलते वह एक माह पहले घर आया था। घटना से मृतक की पत्नी संपत व चार बच्चों सपना, कल्पना, मोहिनी और प्रशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप वाहन के कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।