{"_id":"5d679cda8ebc3e93ca6f65e8","slug":"road-accident-in-maharajpur-one-died-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार खाई में पलटी, एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार खाई में पलटी, एक युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर
Thu, 29 Aug 2019 03:45 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के महाराजपुर में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
फतेहपुर के कृष्णा कॉलोनी फजलगंज निवासी दुर्गेश तिवारी (30) अपने भाई नवीन तिवारी (27) साथी मनीष देवांशी (28) व पवनेश करवरिया (26) के साथ बुधवार रात कानपुर से फतेहपुर जा रहे थे। तभी महाराजपुर में प्रेमपुर मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
जिसमें कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक दुर्गेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।