फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in maharajpur, eleven people injured

यूपी में सड़क हादसा: बेकाबू कार ने वैन में मारी टक्कर, सात शिक्षिकाओं समेत 11 लोग घायल

Thu, 12 Sep 2019 01:46 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
road accident in maharajpur, eleven people injured
महाराजपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में महाराजपुर हाईवे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार और वैन की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में वैन सवार सात शिक्षिकाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरसौल ब्लॉक में तैनात परिषदीय स्कूलों की सात शिक्षिकाएं वैन से अपने-अपने स्कूल जा रही थीं।
विज्ञापन


सुबह करीब सात बजे वैन प्रेमपुर मोड़ के सामने हाईवे पर डिवाइडर पार कर रही थी तभी फतेहपुर की तरफ से आ रही कार ने वैन में टक्कर मार दी। इससे वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed