{"_id":"5d242bd88ebc3e6ca92168c2","slug":"road-accident-in-kanpur-two-brothers-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी व बड़े भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी व बड़े भाई की मौत
Tue, 09 Jul 2019 01:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंदा, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर शहर में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने दो सगे भाइयों को रौंद दिया। घटना में धनंजय सिंह चौहान पूर्व राष्ट्रीय बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी व उनके बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। धनंजय की हादसे में मौत की खबर फैलते ही शहर के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
यह घटना सुबह 4 बजे नारामऊ चुंगी जीटी रोड की है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन गुजैनी निवासी अजय चौहान (32) और छोटे भाई धनंजय सिंह चौहान (30) को रौंदते हुए भाग निकला। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों भाई जीटी रोड किनारे खराब हुए लोडर को सही कर रहे थे। टक्कर से लोडर के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
शिनाख्त करने पहुंचे भतीजे अजीत सिंह ने बताया अजय खुद का लोडर चलाते थे। यहां मंधना से भाड़ा डालकर वापस घर आ रहे थे। नारामऊ चुंगी के पास लोडर के इंजन में आई खराबी की वजह से लोडर वहीं बंद हो गया।
शिनाख्त करने पहुंचे भतीजे अजीत सिंह ने बताया अजय खुद का लोडर चलाते थे। यहां मंधना से भाड़ा डालकर वापस घर आ रहे थे। नारामऊ चुंगी के पास लोडर के इंजन में आई खराबी की वजह से लोडर वहीं बंद हो गया।
अजय ने छोटे भाई धनंजय (बीमा अभिकर्ता) को फोन करके बुलाया। दोनों भाई सड़क किनारे लोडर में आई खराबी को बाहर से देख ही रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन दोनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक अजय की पत्नी कंचन और बेटे युवराज (6) का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक धनंजय की पत्नी आपसी विवाद की वजह से मायके में रहती है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। बिठूर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।