{"_id":"5cecbf42bdec2207571f61ca","slug":"road-accident-in-kanpur-three-people-died-and-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एंबुलेंस का टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत तीन की मौत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एंबुलेंस का टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत तीन की मौत दो गंभीर
Tue, 28 May 2019 11:24 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस का टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां चकेरी इलाके के अहिरवां फ्लाईओवर पर आज सुबह एक सरकारी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे से जा टकराई।
हादसे में एंबुलेंस सवार मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
बांदा की रहने वाली अनारकली का 2 साल का नाती ऋषि कल खेलते समय गिर गया था जिसके चलते उसके सर पर गंभीर चोटें आई थीं। परिजन ऋषि को उपचार के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज ले गए थे ।
जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था। देर रात ऋषि को उसकी दादी अनारकली, बाबा सुशील कुमार और चाचा रामकिशोर सरकारी एंबुलेंस से लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए।

एंबुलेंस चालक महेंद्र के अनुसार, तड़के कानपुर प्रयागराज हाईवे पर अहिरवां के पास फ्लाईओवर पर एंबुलेंस का टायर अचानक फट गया, जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
अचानक ब्रेक लगने से एम्बुलेंस ट्रक में पीछे से जा टकराई। एंबुलेंस में सवार ऋषि, उसकी दादी अनारकली और एंबुलेंस के मेडिकल टेक्नीशियन रामकरण की मौत हो गई।
एंबुलेंस चालक महेंद्र पाल और चाचा रामकिशोर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है।