फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in Kanpur: Five people including four children died

कानपुर में भीषण सड़क हादसा: कार सवार चार बच्चों समेत पांच की मौत, मंजर देख हर कोई सहम गया

Mon, 14 Oct 2024 11:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Oct 2024 11:03 AM IST
सार

कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार चार बच्चों व चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
road accident in Kanpur: Five people including four children died
कानपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भौंती हाईवे के पास सोमवार सुबह करीब 9:05 बजे तेज रफ्तार डंपर ने ब्रेक लगाया तो पीछे से पीएसआईटी के छात्रों के लेकर कॉलेज जा रही वैगनआर कार उसमें जा घुसी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता तब तक कार के पीछे से सरिया लादकर आ रहे ट्रॉला ने भी उसमें जोर की टक्कर मार दी। ट्रॉला की टक्कर इतनी तेज थी कि उसका अगला हिस्सा डंपर से जा मिला और दोनों के बीच फंसी कार लोहे का टुकड़ा बनकर रह गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार चार छात्रों व चालक की मौत हो गई। मरने वालों में दो छात्र व दो छात्राएं थीं। पनकी व सचेंडी थानों की पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे के कारण हाईवे पर करीब तीन घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि डंपर और ट्रॉला के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश की जा रही है। चकेरी के सनिगवां रोड निवासी स्कूल संचालक राजेश सिंह का बेटा प्रतीक उर्फ अनूप सिंह (22) सचेंडी स्थित पीएसआईटी (प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी) में बीटेक फोर्थ ईयर (ईसी) का छात्र था।

मौसेरे भाई प्रिंस ने बताया कि सोमवार सुबह प्रतीक मोहल्ले में ही रहने वाले पीएसआईटी के ही सहपाठी बीटेक (डेटा साइंस) थर्ड ईयर के छात्र सतीश सिंह (21), बीटेक फर्स्ट ईयर कंप्यूटर साइंस की छात्रा आयुषी पटेल (18), बीटेक (कंप्यूटर साइंस थर्ड ईयर) की छात्रा गरिमा त्रिपाठी (19) के साथ रोज की तरह विजय साहू (54) की कार से पीएसआईटी जा रहे थे।

 

कॉलेज से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही डंपर के ब्रेक लगाने से छात्रों की कार उसमें पीछे से जा घुसी और तब तक पीछे से ट्रॉला भी आ गया। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जुगराजपुर निवासी विश्वास शुक्ला ने बताया कि हादसा होते ही कार में फंसे चालक विजय साहू और चारों छात्र की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने किसी तरह डंपर को धकेलकर आगे किया।

तब तक पुलिस भी पहुंच गई। कार में खून से सने बैग और यूनीफार्म देखकर पीएसआईटी प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया।

इस हृदयविदारक घटना ने झकझोर कर रख दिया है। पीएसआईटी ने अपने चार होनहार छात्रों को खो दिया है। परिवार पर क्या बीत रही होगी यह सोच कर ही मन विचलित हो रहा है। सभी दिवंगत छात्रों के परिवार के साथ सहानुभूति है। - प्रणवीर सिंह, पीएसआईटी चेयरमैन

फिलहाल हादसे की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। दोनों डंपरों के चालकों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मामले में गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।- राजेश सिंह, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed