फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident in Kannauj, Uncontrolled bike collided with divider on expressway

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो की मौत

Thu, 12 May 2022 01:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 May 2022 01:19 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Road accident in Kannauj, Uncontrolled bike collided with divider on expressway
दुर्घटनाग्रस्त बाइक को ले जाता यूपीडा का वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में बुधवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मामला तालग्राम थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का है। यहां त्रिलोकपुर के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। 

विज्ञापन

घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवकों के पास से मिले अभिलेखों से उनकी शिनाख्त प्रदीप बर्मन (24) पुत्र भूतेश्वर बर्मन निवासी गांधीनगर जयपुर राजस्थान और सुमित बरमन उर्फ सुबत्र बर्मन (25) पुत्र उपल चंद्र बर्मन निवासी प्रेमओदंगा चन्नी किवारी निशीगंज पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही यूपीडा की मदद से बाइक को हटा दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed