फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kannauj, two people died and one injured

यूपी: खड़े ट्रक में घुसा कंटेनर, दो की मौत, एक घायल

Wed, 22 May 2019 02:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 May 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
road accident in kannauj, two people died and one injured
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक व कंटेनर की टक्कर से दोनों चालकों की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


यह घटना जीटी रोड पर करमुल्लापुर चौराहे के पास की है। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना अंतर्गत नगला धुरा गांव निवासी सत्यदेव (23) पुत्र जयपाल बनारस से सामान उतार कर कंटेनर लेकर गुड़गांव जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के पास चौराहे पर पहुंचा तभी कंटेनर चालक को झपकी आ गई जिससे उसका अनियंत्रित हुआ कंटेनर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक सत्यदेव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक की केबिन में सो रहे चालक शत्रुघ्न शाह (35) पुत्र कार्तिक शाह बिहार के भोजपुर जनपद के सिमरिया ओझा पट्टी गांव निवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसका भतीजा क्लीनर जितेंद्र कुमार शाह (19) पुत्र छोटक शाह घायल हो गया। हादसा होते ही जीटी रोड पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह करीब 3:30 बजे हुए हादसे के बाद घायल क्लीनर को सौ शैय्या ले जाया गया।


घायल क्लीनर जितेंद्र ने बताया कि ट्रक में बर्तन, प्लास्टिक का सामान व पेंट लदा है। वह दिल्ली से पटना जा रहा था। रात हो जाने और नींद आने के कारण उसके चाचा ने ट्रक करमुल्लापुर चौराहे पर जीटी रोड किनारे खड़ा कर दिया और केबिन में दोनों लोग सो गए। इसके बाद यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed