{"_id":"62790311b0d4a731c9272a37","slug":"road-accident-in-kannauj-two-died-due-to-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, दंपती घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, दंपती घायल
Mon, 09 May 2022 05:34 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 05:34 PM IST
सार
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह से शामिल होने जा रही मौसी व भतीजी की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा है।
सिकरोरी गांव निवासी अतर सिंह (40) शादी समारोह में बिल्हौर के जमुनिया पुरवा गांव जा रहे थे। साथ में पत्नी अनीता देवी (38), पुत्री बेटू चार माह, गुरसहागंज नरेंद्रपुर निवासी साली रामगुनी भी साथ में थी। सोमवार दोपहर करीब चार बजे ठठिया थाने से दो सौ मीटर की दूर पर पहुंचते ही तरबूज लाद कर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मासूम बेटू और राम गुनी की मौके पर मौत हो गई। पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा है। चालक ट्रक समेत भाग जाने में सफल रहा।