{"_id":"5da56ac88ebc3e93a7700306","slug":"road-accident-in-kannauj-girl-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: बेकाबू ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: बेकाबू ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत
Tue, 15 Oct 2019 01:01 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज जिले के मलिकपुर में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है।
क्षेत्र के गांव बहादुरापुर निवासी ओमबाबू यादव की पुत्री स्वाति यादव (16) मलिकपुर- तेराजाकेट मार्ग स्थित जागेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में बाहरवीं की छात्रा है। मलिकपुर की ओर से जा रहे खाद लदे ट्रक ने साइकिल सवार स्वाति को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्वाती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रक को लोगों ने पकड़ लिया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेन्द्र पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित कुमार और ग्राम प्रधान रामनिवास वर्मा ने छात्रा के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।