{"_id":"622d78d273af2b55e23bd2ed","slug":"road-accident-in-kannauj-eight-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में सड़क हादसा: डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज में सड़क हादसा: डीसीएम में घुसी कार, दूल्हा-दुल्हन समेत आठ घायल
Sun, 13 Mar 2022 10:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:25 AM IST
सार
कन्नौज जिले में बरातियों से भरी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया से फिरोजाबाद लौट रही बरातियों से भरी कार ग्राम घिलोई के पास दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम में घुस गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन के अलावा छह अन्य सवारियां घायल हो गईं। घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो को गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व छह को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। फिरोजाबाद जनपद के ग्राम मड़हा थाना फरया निवासी हरिओम (26) की शादी शनिवार को देवरिया जनपद की गुड़िया (25) के साथ हुई थी।
शादी के बाद सभी विदा कराकर फिरोजाबाद लौट रहे थे। रविवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब जीटी रोड पर घिलोई गांव में दो डीसीएम आमने-सामने आपस में टकरा गईं। उसी दौरान बरातियों से भरी तेज रफ्तार कार भी डीसीएम में जा घुसी।

हादसे में दूल्हा-दुल्हन के साथ ओमवीर सिंह (50), छोटू (27), दीवारी लाल (50), बुद्धसेन सिंह (50), उदयपाल सिंह (50) और चालक कासगंज जनपद के ग्राम बनीपुर निवासी कैलाश (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दीवारी लाल व बुद्धसेन सिंह को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई व छह अन्य घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।