{"_id":"58cfc49a4f1c1b415c1a124f","slug":"road-accident-in-kannauj-6-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत कई घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार, क्रेन से उठाकर कार को सड़क के किनारे लगाती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज में सोमवार शाम भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तीन लोग अभी भी मौत से जंग लड़ रहे हैं। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग स्कार्पियो से मैनपुरी से बिल्हौर जा रहे थे। कन्नौज ठठिया थाने के बहसुइया गांव के सामने कुत्ते को बचाने में हादसा हो गया और स्कार्पियो डिवाइडर की रेलिंग तोड़ती हुई सड़क की दूसरी साइड में जा पलटी। घायलों में एक युवती को कानपुर रेफर किया गया है।
मैनपुरी शहर के महमूद नगर मोहल्ले के इरशाद अपने रिश्तेदार आरिफ के परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने कानपुर के बिल्हौर कस्बे में जा रहे थे। कार वे खुद चले रहे थे। दोपहर को बहसुइया गांव के सामने हादसा हो गया। स्कार्पियो पलटते ही उस पर सवार तबस्सुम (35) पत्नी आरिफ, जूबिया (15) पुत्री आरिफ, आरिफ (38) पुत्र निजामुद्दीन, महक (11) पुत्री आरिफ, शादाब (20) पुत्र इरशाद कार की खिड़की तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरे। सड़क की दूसरी साइड से गुजर रहे सेना के एक अफसर ने फौरन 100 नंबर पर घटना की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एचसीपी संतोष कुमार व सिपाही कृष्ण मुरारी यादव ने सड़क पर पड़े पांचों लोगों को अपनी कार से मेडिकल कालेज पहुंचाया। साथ ही हादसे की सूचना दूसरी डायल 100 गाड़ी को दे दी। दूसरी गाड़ी व ठठिया थानाध्यक्ष के आने के बाद स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक अंजुम (35) पत्नी इरशाद, इरशाद (38) पुत्र तादर, आहद (14) पुत्र इरशाद, अमजा (5) पुत्र आरिफ, अच्छा (4) पुत्री आरिफ की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने शवों को जिला अस्पताल भेजा। उधर मेडिकल कालेज में शादाब की मौत हो गई। जूबिया को कानपुर रेफर किया गया है।
एसडीएम राजेश कुमार यादव, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह, इमरजेंसी प्रभारी डा. शादाब भी पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्थाएं कराई। करीब एक घंटे के बाद दूसरी गाड़ी से विवाह समारोह में जा रहे रिश्तेदारों को जब दुर्घटना की भनक लगी तो सभी मेडिकल कालेज पहुंच गए।

Kannauj (Uttar Pradesh): 6 persons dead as the car they were travelling in rammed into a divider on Lucknow-Agra Expressway pic.twitter.com/Bo9zdZTWi3
— ANI UP (@ANINewsUP) March 20, 2017