फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident in jalaun woman died and three injured

जालौन: बस व ट्रक की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 04 Nov 2019 05:56 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
road accident in jalaun woman died and three injured
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में रविवार शाम माधौगढ़ से दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। शिकोहाबाद के पास बस व ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दिल्ली जा रहे मींगनी निवासी दम्पति बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मींगनी निवासी माताशरण याज्ञिक, पत्नी रीना देवी (25), पुत्री प्राची (4), सन्तोषी (2) व साला रामराजा (18) पुत्र राजेश कुमार निवासी पिथऊपुर थाना जालौन के साथ बस से दिल्ली जा रहे थे। रामशरण दिल्ली में पानी पूरी का धंधा करते हैं। बस जैसे ही शिकोहाबाद पहुंची थी कि आगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सवार मींगनी निवासी माताशरण, रीना, साला रामराजा बुरी तरह से घायल हो गए। रीना के सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। रामराजा, माताशरण का इलाज चल रहा है। महिला का शव गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed