फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident in jalaun, military person died

जालौन: बाइक से जा रहे फौजी को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Sun, 27 Dec 2020 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
road accident in jalaun, military person died
सड़क हादसे में फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के उरई में बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार फौजी को ट्रक ने टक्कर मारकर रौंद दिया। वह राजस्थान में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे और इस समय छुट्टी पर घर आए थे। चौराहे पर फौजी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने चौराहे पर ब्रेकर की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ कोतवाल भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला बघौरा बाईपास चौराहे पर रविवार की शाम पांच बजे ट्रक ने बाइक से जा रहे फौजी रामप्रकाश (46) पुत्र विश्राम सिंह यादव निवासी पाल सरैनी न्यामतपुर व हाल निवासी बघौरा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


लहूलुहान हालत में पड़े फौजी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर ब्रेकर की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पाकर सीओ संतोष कुमार, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, चौकी प्रभारी अशोक वर्मा भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को ब्रेकर बनवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 20 मिनट यातायात बाधित रहा। उधर, सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के बताया कि वह राजस्थान में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे। इस समय छुट्टी पर घर आए थे। बेटी आर्मी में नर्सेज कोर्स कर रही थी।


पांच माह पहले उसकी भी मौत हो चुकी है। बेटा दलजीत पढ़ाई कर रहा है। उनका छोटा भाई नरेश भी फौज में है। फौजी की मौत से परिजनों को रो रोकर बुराहाल है। चौकी प्रभारी ने बताया ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed