{"_id":"62821ae211db3b2abb5eddf7","slug":"road-accident-in-hardoi-youth-killed-in-collision-of-two-bikes-and-another-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल, नहीं लगाया था हेलमेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा घायल, नहीं लगाया था हेलमेट
Mon, 16 May 2022 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 16 May 2022 03:06 PM IST
सार
मझिला थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गय।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र में शाहाबाद मार्ग पर अय्यारी गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मियांपुर निवासी मुकेश (35) खेती करता था। सोमवार की दोपहर वह पिहानी तरफ से बाइक से आ रहा था। रास्ते में मझिला थाना क्षेत्र में शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर अय्यारी गांव के पास सामने से आए नेवादा गांव निवासी युवक की बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी भिजवाया। साथ ही, तलाशी के दौरान मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ छोटेलाल ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।