फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers halted work on the corridor

Hardoi News: किसानों ने कॉरीडोर में काम रुकवाया, बढे़ सर्किल रेट से मांगा मुआवजा

Sun, 25 Oct 2026 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers halted work on the corridor
फोटो 38: रूपापुर में औद्योगिक कॉरीडोर के काम का विरोध जताते किसान, मौजूद पुलिस फोर्स। स्रोत : प
सवायजपुर। रूपापुर औद्योगिक कॉरिडोर का रविवार को काम शुरू होते ही किसानों ने विरोध जताया। प्रदर्शन किया और काम रुकवा दिया। किसानों ने बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। यूपीडा की तरफ से अधिग्रहीत भूमि पर जेसीबी से जैसे ही खोदाई शुरू कराई गई तो, बड़ी संख्या में किसान आ गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इनायतपुर, विराहिमपुर, कौशिया, दिवनियापुर, सरसई और मानगगला आदि गांवों के किसानों की 550 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यूपीडा ने यहां पर काम शुरू कराया ही था कि सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष कार्यस्थल पर आ गए। किसान राकेश सिंह, कृष्ण मुरारी, नन्हे, मुन्नू, रामनरेश, भारत और आलोक आदि किसानों ने वर्तमान सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि करीब 550 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। वर्ष 2024 में बैनामा के बाद भुगतान भी हो चुका है, लेकिन मुआवजे की गणना वर्ष 2017 के सर्किल रेट पर की गई है। इससे वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पट्टे की जमीन खोने वाले भूमिहीन परिवारों को भी राहत देने की मांग की। धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही सवायजपुर थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार, पाली थानाध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ आए।
विज्ञापन

यूपीडा के स्थानीय अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की और यूपीडा के अधिकारियों ने डीएम के माध्यम से किसानों की मांग शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि भूमि के बैनामा के बाद भुगतान किसानों के खातों में भेजा जा चुका है। वह डीएम से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed