फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Road accident in Hardoi: Two died including old lady

यूपी में भीषण सड़क हादसा: कार दुकान में घुसी, वृद्धा समेत दो की मौत, तीन घायल

Mon, 11 Apr 2022 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Apr 2022 12:10 AM IST
सार

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Road accident in Hardoi: Two died including old lady
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर हूंसेपुर गांव में बेकाबू कार जनरल स्टोर में जा घुसी। हादसे में दुकान पर बैठी वृद्धा और कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, कार सवार दो लोगों समेत तीन घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से कार सवार घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हूंसेपुर गांव निवासी नीरज (38) की हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर दुकान है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर उनकी मां रविकला (60) दुकान पर बैठी थीं। वह दुकान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार दुकान के अंदर आ घुसी। कार की चपेट में आकर रविकला की मौके पर मौत हो गई। नीरज व कार सवार मुरादाबाद के पीतलगंज निवासी सैय्यद हुसैन (60) व नूर मोहम्मद (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार मुरादाबाद से लखनऊ सैयद हुसैन का कैंसर का इलाज कराने जा रहे थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर 30 मिनट बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से डॉक्टरों ने नूर मोहम्मद व सैयद हुसैन की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुरेश मिश्र ने बताया कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सैय्यद हुसैन ने भी दम तोड़ दिया। आरोपी कार चालक आमिल को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed