फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in hardoi, one people died and three injured

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, मामा की मौत, भांजे समेत 3 घायल

Sun, 10 Feb 2019 07:56 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
road accident in hardoi, one people died and three injured
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन
यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-सीतापुर मार्ग पर ग्राम इटौली के निकट कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार मामा की मौत हो गई जबकि भांजे सहित तीन लोग घायल हो गए।   
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर निवासी नीरज पाल (25) पुत्र स्व. लाल बिहारी ने शनिवार रात घर पर दावत रखी थी। दावत खत्म होने के बाद नीरज पाल अपने भांजे अभय पाल (20) पुत्र विष्णु दयाल, दोस्त सतीश पाल (25) पुत्र बाबू और अजीत वर्मा (23) पुत्र बेचेलाल निवासी चांद बेहटा कोतवाली शहर के साथ कार से हलवाई को छोड़ने उसके गांव परेसनी गया था।
विज्ञापन

road accident in hardoi, one people died and three injured
प्रतीकात्मक तस्वीर
शनिवार देर रात वहां से वापस आते समय हरदोई-सीतापुर मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार-सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इटौली तिराहे के पास से गुजर रही यूपी 100 की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी, तो एंबुलेंस को फोन किया।

चारों घायलों को अस्पताल भेजा। घायलों के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को जानकारी दी गई। चिकित्सक ने चारों की हालत गंभीर बता लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन चारों घायलों को लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। वह बीएससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मां रामवती के साथ रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed