{"_id":"627bdcc1146d416d9b7776a3","slug":"road-accident-in-hamirpur-helper-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में सड़क हादसा: पिकअप डंपर में घुसी, हेल्पर की मौत, ओवरटेक करने में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में सड़क हादसा: पिकअप डंपर में घुसी, हेल्पर की मौत, ओवरटेक करने में हुआ हादसा
Wed, 11 May 2022 09:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 May 2022 09:27 PM IST
सार
हमीरपुर में सड़क हादसा हुआ। पिकअप डंपर में घुस गया। हादसे में हेल्पर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से दूध लेकर जा रही पिकअप चंदौखी मोड़ के पास ओवरटेक करते समय डंपर से टकरा गई, दुर्घटना में पिकअप के हेल्पर की घटनास्थल पर मौत हो गई, चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर नगर के बर्रा दो निवासी आशीष कुमार (45) एक दूध कंपनी की पिकअप गाड़ी चलाता है। उसके साथ हेल्पर के रूप में नौबस्ता कानपुर निवासी विनय शुक्ला (42) काम करता है। बुधवार को आशीष कानपुर के भौंती कानपुर स्थित एक दूध कंपनी के विक्रय केंद्र से पिकअप गाड़ी में दूध लादकर महोबा जा रहे थे।
तभी राष्ट्रीय राजमार्ग में चंदौखी मोड़ के पास चालक एक डंपर को ओवरटेक करने लगा। उसी समय सामने से एक ट्रक आ गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में घुस गई। जिससे हेल्पर विनय शुक्ला की मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक आशीष गंभीर रूप घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक अविवाहित था।