{"_id":"5bc05207bdec22504a5d87cc","slug":"road-accident-in-hamirpur-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
हमीरपुर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। घटना में मौदहा कस्बे के फत्तेपुर निवासी मां सरोज तिवारी (40) व पुत्र अभिषेक (14) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक भांजा उपेंद्र (22) निवासी सिसोलर थानाक्षेत्र परहेटा गांव गंभीर रूप से घायल है।
घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया।
घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया।