{"_id":"65c4a9d6ce6aedfa910719ab","slug":"road-accident-in-fatehpur-six-people-injured-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने में पलटा ऑटो, छह घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने में पलटा ऑटो, छह घायल, एक गंभीर
Thu, 08 Feb 2024 04:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी गोपालगंज में इलाज के लिए बैठी घायल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर से मुरादीपुर वापस आ रही ऑटो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने में अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फतेहपुर से मुरादीपुर वापस आ रही ऑटो रेवाड़ी ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एक महिला गुड्डन पत्नी पप्पू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर की कोई बात सामने नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।