फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Road accident in Fatehpur, Khalasi died

फतेहपुर: ट्रेलर से टकराया चावल लदा ट्रक, खलासी की मौत, तीन घायल

Sun, 27 Dec 2020 07:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 27 Dec 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Fatehpur, Khalasi died
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले के खागा में शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव प्रधान ढाबा के पास एक ट्रक आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में एटा के निधौली खुर्द गांव निवासी खलासी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एटा जनपद के रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव निवासी अखिलेश यादव (19) ट्रक चालक हैं। वह अपने बड़े भाई नरवेश उर्फ बबलू यादव (25) जो खलासी है। उसके साथ पश्चिम बंगाल से चावल लादकर दिल्ली आ रहा था। ट्रक में अखिलेश के मौसेरे भाई सुधीर यादव (32) व विपिन कुमार (24)  पुत्रगण सूरतराम निवासीगण गढ़ीहा कोची थाना सकिट जिला एटा भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन


चालक अखिलेश यादव की शादी कुछ महीने पहले ही सासाराम बिहार में हुई है। ऐसे में उसने सासाराम से अपनी पत्नी को भी ट्रक में बैठा लिया था। ट्रक अखिलेश चला रहा था और उसके ठीक पीछे नरवेश सो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात करीब दो बजे खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव प्रधान ढाबा के पास ट्रक के आगे चल रहे ट्रेलर ने ब्रेक लगाई, तो अखिलेश समझ नहीं सका और पीछे से ट्रेलर में टक्कर मार दी। हादसे में नरवेश का सिर फट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि अखिलेश, उसके मौसेरे भाई सुधीर व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक की बाडी फट जाने से चावल की बोरियां सड़क पर आ गिरीं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नरवेश उर्फ बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed