फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Road accident in Farrukhabad, death of two friends

यूपी में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था युवक

Sun, 01 May 2022 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 May 2022 09:02 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Road accident in Farrukhabad, death of two friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज में दोस्त के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहे कन्नौज के युवक की बाइक में खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक और दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के गांव नैनापुर निवासी प्रमोद पाल (27) की बहन रूबी उर्फ वर्षा की शादी 12 मई को होनी है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह प्रमोद फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी दोस्त लालू (22) के साथ बाइक से कार्ड बांटने के लिए कन्नौज से निकला था। प्रमोद नवाबगंज क्षेत्र के शुकुरुल्लापुर के पास स्थित असगरपुर निवासी मामा के घर पहला कार्ड देने जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में खुदागंज रेलवे स्टेशन के पास फतेहगढ़ की ओर से जा रही कार के चालक ने प्रमोद की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद और लालू गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कार को पकड़ लिया। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मासिस्ट रविंद्र और पवन ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के बैग में रखे कार्ड में नंबर देखकर लोगों ने घटना की सूचना उसके पिता महेश चंद्र को दी। जानकारी पर प्रमोद के परिजन अस्पताल पहुंचे। प्रमोद की पत्नी अनीता व मां मिथला देवी रोते बिलखते रहे।

प्रमोद के दो भाई सत्यपाल, वीरपाल, तीन बहन मीरा, सीमा और रूबी हैं। प्रमोद खेती करने के साथ ही दूसरों के वाहन भी चलाने का काम करता था। उधर, सूचना पर लालू के परिजन भी पहुंच गए। शव को देखकर रोते बिलखते रहे। लालू की मां विनासा देवी, पिता मान सिंह का रो रोकर बुरा हाल है।

लालू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। महेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खुदागंज चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसे में हाथ व पैर गया कट
कार की जोरदार टक्कर से बाइक चालक प्रमोद का एक हाथ और पैर कटकर अलग हो गया। हेलमेट भी सिर से निकल कर दूर जा गिरा। दोस्तों के एक साथ रखे शवों को देख कर लोगों की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed