फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in etawah, two people died

इटावा में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 28 Apr 2021 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 10:18 PM IST
सार

पचावली चौराहे के पास कुम्हावर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
road accident in etawah, two people died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पचावली चौराहा के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक पर सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चालक कार लेकर भाग गया। हादसे के दौरान बाइक पर सवार भाइयों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों की मौत की वजह सिर पर चोट लगाना बताया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना वरनाहाल के निवाहार गांव निवासी रामनाथ का बेटा राजीव कुमार (30) चचेरे भाई ओमशंकर उर्फ बाबू पुत्र सत्यभान (17) के साथ मंगलवार को इटावा शहर के ससुराल आने के लिए घर से निकला था। राजीव की ससुराल में चचिया ससुर की बेटी की शादी थी।
विज्ञापन


साथ ही नगला पीर गांव में रहने वाले मामा के यहां भी एक कार्यक्रम में दोनों को शरीक होना था। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों लोग मामा के घर में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने के बाद ससुराल आ रहे थे। उसी दौरान पचावली चौराहे के पास कुम्हावर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिले फोन नंबर से उनकी पहचान हुई। हादसे की सूचना पाकर दोनों के परिजन रोते-बिलखते हुए रात में ही इटावा पहुंच गए। बुधवार को पुलिस ने दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार व चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed