{"_id":"5d9ee18f8ebc3e015e1b71b1","slug":"road-accident-in-etawah-three-people-died-and-eight-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
Thu, 10 Oct 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा में मध्य प्रदेश के भिंड से पांडरी वाले बाबा के मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली बुधवार शाम सहसों थाना क्षेत्र में पांडरी-चन्द्रहंसपुरा के बीच जंगल में पलट गईं। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर हालत में चिकित्सा विवि सैफई रेफर किया गया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिंड के पांडरी वाले बाबा के मंदिर पर झंडा चढ़ाने गए थे। बुधवार शाम करीब पांच बचे सभी गांव लौट रहे थे। चंदहंसपुरा से पहले मोड़ पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

ट्रॉली में सवार लोगों में चीख पुकार सुनकर मच गई। राहगीर और आसपास के लोगों ने घायलों को निकाला। हादसे में नीलू मिश्रा पुत्र किशन बिहारी, शिवम पुत्र हरीचंद्र, तेज प्रकाश मिश्रा पुत्र गजाधर, चंद्रकिशोर (55) पुत्र गजाधर, अभिषेक मिश्रा (6) पुत्र राजीव मिश्रा, भानू (6) पुत्र अविनाश सिंह चौहान, साक्षी (7) पुत्री अविनाश सिंह चौहान, हैप्पी (12) पुत्र देवेंद्र, प्रदीप कुमार (18) पुत्र अशोक कुमार, अंशिका (13) पुत्री शिवगोविंद और सत्यवीर (55) घायल हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष सहसों जितेंद शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नीलू, तेज प्रकाश और शिवम को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने अभिषेक और सत्यवीर को चिकित्सा विवि सैफई रेफर कर दिया। खबर मिलने पर मृतकों और घायलों के परिवार के लोग जिला अस्ताल पहुंच गए थे।