फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Road accident in Etawah: one student died and one injured

इटावा में सड़क हादसा: खड़ी बस में जा घुसी बाइक, छात्र की मौत, साथी घायल

Mon, 28 Mar 2022 03:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Mar 2022 03:36 PM IST
सार

यूपी के इटावा जिले में सड़क हादसा हुआ। एक बाइक खड़ी बस में जा घुसी। हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Road accident in Etawah: one student died and one injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेल रोड पर सैय्यद बाबा माजार के पास एक बाइक खड़ी बस में जा घुसी। जिससे कक्षा 9 के एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


वहीं छात्र की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के अमलतास पैलेस पंजाबी कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय कृष्णा सेंगर पुत्र राजेंद्र सेंगर अपने दोस्त विजय नगर चौराहा निवासी 16 वर्षीय मौसम सिंह पुत्र सुमित नारायण दौहरे सोमवार सुबह 6 बजे बाइक से घूमने गए थे।
विज्ञापन


वहां से लौटते समय जेल रोड सैय्यद बाबा माजार के पास बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस में पीछे से घुस गई। जिससे बाइक चला रहे मौसम सिंह और कृष्णा सेंगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों कों जिला अस्पताल भिजवाया। जहां मौसम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं डाक्टरों ने कृष्णा की हालात भी गंभीर बताई है। दो छात्र जीआईसी स्कूल में कक्षा 9 के छात्र हैं। मृतक की मां सुमन देवी हाथरस सादाबाद नगला चितल में सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। मृतक एकलौता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed