Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Road accident in Etawah, father died and son injured

इटावा: कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा घायल

Thu, 16 Jul 2020 06:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Etawah, father died and son injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
इटावा जिले के जसवंतनगर में मलाजनी गांव के पास हाईवे टू पर बुधवार शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बाइक सवार पिता की रात में मौत हो गई। उनका घायल बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कटेखेड़ा सरायभूपत गांव निवासी होतीलाल उर्फ भूरे (50) पुत्र हाकिम सिंह और उनका बेटा सिंटू उर्फ कन्हैया (22) बुधवार शाम करीब 6 बजे बाइक से जसवंतनगर कस्बे के बाजार से घर लौट रहे थे। हेलमेट लगाए बगैर होतीलाल बाइक चला रहे थे।
विज्ञापन


सरायभूपत रेलवे फाटक से पहले हाईवे टू पर बने एक कट से मुड़ते समय जसवंतनगर की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि पिता-पुत्र बाइक समेत करीब 50 मीटर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होतीलाल का पैर टूटने के साथ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में टक्कर मारने के बाद कार भी डिवाइडर की दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।


थाना के उप निरीक्षक भानुसिंह और अनुज कुमार ने मौके से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां होतीलाल की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर किया गया। परिजन उन्हें बुधवार रात करीब 10 बजे आगरा लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed