{"_id":"5fff28648ebc3e33617d9401","slug":"road-accident-in-etawah-13-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: श्रद्धालुओं से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 13 घायल
Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में सिविल लाइन थानाक्षेत्र में विचारपुरा के पास नेशनल हाईवे-दो पर डीपीएस स्कूल के सामने बुधवार सुबह घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस में टक्कर मार दी। इसके बाद करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
हादसे में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी बस मथुरा से सोनभद्र जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे डीपीएस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।
बस में मौजूद दो बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। एक-एक कर करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे से वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन
बस में पीछे बैठे अकेश, उनकी पत्नी चंदा, बेटा प्रीतम, अंकित बेटी राधा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बस में बैठे राधेश्याम साहू निवासी बंधारा सिगरौली मध्य प्रदेश, कलवती पत्नी हीरालाल निवासी मेओपुर सोनभद्र, विजय शंकर पुत्र रामरेखा निवासी गुईढ़ेरी राउचसगंज सोनभद्र, शिव पूजन गुप्ता व इनका बेटा राम निहारे निवासी तेंदुआ सोनमई सोनभद्र घायल हो गए।
बस चालक हरदेश पुत्र होम सिंह निवासी करहल मैनपुरी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि वह मथुरा में जय गुरुदेव आश्रम गए थे। रविवार रात को वह सोनभद्र लौट रहे थे। बस में करीब 50 भक्त मौजूद थे। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को हादसों की जानकारी दे दी गई है। हाइवे से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा दिया गया।