यूपी: सड़क हादसे में घायल चौथे व्यापारी की मौत, सीएम ने जताया दुख, समुचित उपचार कराने के निर्देश
डेरापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से पिकअप जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में गहरा शोक जताया है और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे बिहारी गांव के पास मंगलवार देर रात पिकअप खड़े ट्रक में भिड़ गई थी, जिससे तीन व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हैलट रेफर किए गए चौथे घायल मेहताब की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि डेरापुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर बिहारी गांव के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। मंगलवार की रात इटावा की ओर से अकबरपुर की तरफ आ रही भिंड़ी लदी पिकअप अंधेरे में खड़े ट्रक से से जा टकराई। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। ईएमओ निशांत पाठक ने बताया कि गजनियापुर भरथना इटावा निवासी 30 वर्षीय रामजी, 50 वर्षीय श्याम सिंह और शिवकुमार की हादसे में मौत हो गई।
वहीं, सामहो भरथना के 40 वर्षीय मेहताब की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 60 वर्षीय कुंवर सिंह, 23 वर्षीय जगवीर सिंह, 40 वर्षीय बृज किशोर, 25 वर्षीय किशन सिंह का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, दिए बेहतर इलाज के निर्देश
सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों का बेहतर इलाज कराया जाए। इसके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
