फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   road accident in banda, one died and 25 people injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 25 घायल, दाह संस्कार करने जा रहे थे लोग

Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 28 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
road accident in banda, one died and 25 people injured
सांकेतिक तस्वीर
बांदा जिले के बबेरू कस्बे से दाह संस्कार करने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निभौर गांव के पास पलट गई। ट्रॉली में सवार एक युवक की मौत हो गई और 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 20 को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नेता नगर में जुगुलकिशोर (24) पुत्र रामऔतार की बीमारी से मौत हो गई थी। गुरुवार को पड़ोसी और रिश्तेदार शव को ट्रैक्टर टॉली में रखकर दाह संस्कार के लिए औगासी यमुना नदी जा रहे थे। निभौर गांव के पास ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन


ललुवा (25) पुत्र कुशल की मौके पर मौत हो गई। धनपत (35) पुत्र छेदीलाल, संतु (22) पुत्र छोटा, संतोष (25) पुत्र राजकरन, जगदीश (60) पुत्र रामेश्वर, रमाकांत (22) पुत्र सूरजभान, इंद्रपाल (60), अनिल (19) पुत्र राम मिस्त्री, रामराज (52) पुत्र बुद्धु, सुमेरा (45) पुत्र भगवान दीन, राजकुमार (52) पुत्र सिपाहीलाल, बड़ा भइया (40) पुत्र सिधवा, वीरेंद्र (30) पुत्र शिवपूजन, होरीलाल (40) पुत्र बचुवा, दिनेश पुत्र लालबहादुर सभी नेतानगर, राजेश (22) पुत्र मैकू, कल्लू (62) पुत्र गोकुला, राम (55) पुत्र भूरा सभी भीती, भोला (60) पुत्र कामता (कमासिन), कामता प्रसाद (55) पुत्र रामशरन (जरैली कोठी बांदा), बुद्धविलास (40) पुत्र महेश (बरौली), भवानीदीन (40) पुत्र संतु गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 20 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम महेंद्र प्रताप, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कराया। विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, प्रधान केशव यादव आदि भी अस्पताल में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed