{"_id":"6208bc2b5c8ddd42e3155519","slug":"road-accident-in-banda-death-of-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बहन की शादी के सामान का हिसाब करके लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बहन की शादी के सामान का हिसाब करके लौट रहे थे
Sun, 13 Feb 2022 01:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:39 PM IST
सार
बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में दो सगे भइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बांदा जिले के बबेरू में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी के सामान का पैसा देकर वापस घर जाते समय कस्बे से 2 किलोमीटर दूर आश्रम पद्धति विद्यालय के पास खड़े ट्रक में बाइक की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
बाइक सवार दोनों भइयों की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी सुभाष चंद्र वर्मा (34) व शोभाशरन (29) पुत्र श्यामलाल अपनी बहन की शादी का हिसाब करने बबेरू आए थे। देर रात बाइक से अपने गांव पून जा रहे थे, तभी उनकी बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे सुभाष की मौत हो गई। शोभाशरन की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन