{"_id":"5bcda708bdec22693d120bdd","slug":"road-accident-in-auraiya-four-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः औरैया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 13 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः औरैया में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत 13 से ज्यादा घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अौरैया जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 13 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
औरैया में दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना अजीतमल थाना क्षेत्र के अटसू रोड की है। यहां ट्रैक्टर ट्राली में सवार 24 लोग झण्डा चढ़ाने जा रहे थे। महाराजपुर के पास पीछे से आ रहे गैस टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों में मनीष (25) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी नगला पीते इकदिल इटावा, लवली (14) पुत्री रामविलास निवासी बीलमपुरा इकदिल इटावा, विजय सिंह (65) निवासी नगला पीते इकदिल इटावा, श्रीराम (70) निवासी नगला चौहान इकदिल इटावा शामिल हैं।