फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in auraiya, eight injured

औरैया: हाईवे पर कोहरे में बोल्डर से भिड़े आठ वाहन, पांच घायल

Tue, 08 Dec 2020 10:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
road accident in auraiya, eight injured
सांकेतिक तस्वीर
औरैया जिले में मिहौली गांव के सामने हाईवे पर मंगलवार की सुबह कोहरे की वजह से सड़क पर रखे बोल्डरों से एक-एक कर आठ वाहन भिड़ गए। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


वहां से सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों के सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े हो जाने से हाईवे पर एक तरफ जाम लग गया। मिहौली गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते हाईवे पर सड़क के आधे से ज्यादा हिस्से पर सीमेंट के बड़े-बड़े बोल्डर रखे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह घना कोहरा होने के कारण औरैया की तरफ आ रहा बाइक सवार बोल्डर न दिखाई देने के कारण टकरा गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार और ट्रक एक-दूसरे से टकराते चले गए। अचानक हुए हादसे में बाइक समेत आठ वाहन टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर आड़े तिरछे हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत सभी घायलों को 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि हादसे में प्रियंका पुत्री शिवप्रताप निवासी लालपुर इकदिल जिला इटावा, संतोष कुमार पुत्र कैलाश चंद्र निवासी खुट्टे बडौदा अलवर राजस्थान, चिरौंजीलाल पुत्र मनकूराम निवासी खुट्टे राजस्थान, जुगनू खान पुत्र वली मोहम्मद निवासी हाथी गांव कानपुर व एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक शामिल हैं।

युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उधर, सूचना मिलते ही डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अपर्णा गौतम, एसडीएम रमेश चंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। ट्रकों के सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े हो जाने के कारण एक तरफ हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई। इस पर पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया गया, तब जाम में फंसे वाहन गंतव्य को रवाना हो सके।

पुलिस ने वाहनों को किया डायवर्ट
पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर एक ही तरफ से गुजारा। इस घटना में लगभग एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं एक प्राइवेट लक्जरी बस भी इसी हादसे का शिकार हो गई। उसमें बैठी सवारियां मामूली रूप से चुटहिल हो गईं। हालांकि बाद में बस सवारियों के साथ गंतव्य को रवाना हो गई। वहीं हादसे की जानकारी होते ही जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व सदर विधायक रमेश दिवाकर मौके पर पहुंचे।

निर्माण करने वाली संस्था की लापरवाही सामने आई
इस पूरी घटना में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बड़-बड़े बोल्डर डाले गए हैं, लेकिन उन पर कहीं भी रिफलेक्टर नहीं लगाया गया है। इससे कोहरे के कारण बोल्डर दिखाई न देने से वाहन भिड़ते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed