फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   road accident in Auraiya: bike rider couple died due to vehicle collision

औरैया में भीषण सड़क हादसा: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की दर्दनाक मौत

Thu, 13 Apr 2023 03:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Apr 2023 03:53 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। 

विज्ञापन
road accident in Auraiya: bike rider couple died due to vehicle collision
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन ने इटावा जा रहे बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


औरैया कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर हुलासराय निवासी श्रीकिशन (52) गुरुवार दोपहर पत्नी पुष्पा (45) के साथ बाइक से डॉक्टर को दिखाने के लिए इटावा जा रहे थे। जैसे ही दोनों अतंतराम टोल प्लाजा के आगे पैगूपुर गांव के सामने पहुंचे। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर लगने से दोनों उछल कर दूर जा गिरे। हादसे की जानकारी राहगारों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed