फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   river

बेहमई के पीपा पुल की हुई मरम्मत, आवागमन शुरू

Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
river
गौरीरतन बांगर गांव के पास यमुना नदी पर बने पीपा पुल से गुजरते राहगीर। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। शनिवार को बेहमई गांव पास यमुना नदी में बने अस्थायी पीपे पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया। दोपहर बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने मरम्मत के बाद राहत की सांस ली। पुल की चहली टूटने से लोगों को 40 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे के बेहमई गांव के पास गौरीरतन बांगर गांव से निकली यमुना नदी पर पीपे का अस्थायी पुल बना है। 27 जनवरी को पुल से ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर-ट्राली गुजरने के दौरान पुल की चहली टूट गई। पुल क्षतिग्रस्त होने से लोहे के गाटर नदी में डूब गए थे और लकड़ी की चहली नदी की जलधारा में बह गई थी। पुल क्षतिग्रस्त होने से आवागमन ठप हो गया था। क्षेत्र के लोगों को 40 से 50 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा था। जानकारी के बाद भी विभागीय अफसर ध्यान नहीं दे रहे थे। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन

शनिवार को विभाग के अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां चहली व लोहे के गाटर को नदी से निकाला गया। बाद में पुल की मरम्मत की गई। दोपहर बाद पुल से आवागमन शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी के जेई राधेश्याम यादव ने बताया कि पुल की मरम्मत कर दी गई है। अब लोग वहां से आवागमन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed