{"_id":"e41a43920aa536cd5a81dc222138533c","slug":"rita-bahuguna-joshi-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक हाल में फूटे ‘मानव बम’, नेता बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक हाल में फूटे ‘मानव बम’, नेता बेदम
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 09 Feb 2015 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की मंथन संगोष्ठी में वरिष्ठ स्थानीय नेताओं ने अपने बड़े नेताओं को खूब खरी खोटी सुनाई। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप तक जड़ डाले।
कहा कि शहर से पिछले 45 सालों में सदस्यता शुल्क के करोड़ों रुपये प्रदेश इकाई को भेजे जा चुके हैं लेकिन जिले को एक भी रुपया वापस नहीं मिला। ऐसे हिम्मती नेताओं के सामने बड़ों की बोलती भी बंद होती दिखी।
वे जैसे ही सफाई देने की कोेशिश करते कि दूसरा नेता खड़ा होकर एक और हमला बोल देता। आखिर में बड़ों ने अपने को ठीक करने के साथ साथ कार्यकर्ताओं को भी सुधरने की हिदायत दी।
विज्ञापन
यह सब कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मन्नान के सामने हुआ।
जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में पार्टी की संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को नया आइडिया देने के लिए बुलाया गया था। आम तौर पर शांत रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी शंकरदत्त मिश्र माइक संभालते ही फायर हो गए।
उन्होंने प्रदेश इकाई के नेताओं पर आरोप लगाया कि पिछले 45 साल से भी अधिक समय से शहर इकाई सदस्यता शुल्क का करोड़ों रुपया प्रदेश को भेज चुकी है, लेकिन वहां से आज तक एक धेला वापस नहीं आया।
ऊपर से कहा जाता है कि पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूत करो। इस पर तत्काल रीता जोशी ने कहा कि उनके कार्यकाल में सभी जनपदों को मिलाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये बांटे गए थे।
इस पर पूर्व शहर अध्यक्ष महेश दीक्षित खड़े हो गए, बोले कानपुर को एक पैसा नहीं दिया गया। जवाब में रीता जोशी ने कहा कि आप लेने नहीं आए होंगे।
शंकरदत्त यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का संविधान अपनाकर भाजपा आज सत्ता में आ गई, लेकिन हमारे नेता उसे भूल गए हैं। इस बीच वार्ड अध्यक्ष बैतुल मंच पर पहुंच गए और बोले कि चाटुकारिता की वजह से पार्टी की हालत बिगड़ी है।
वार्ड स्तर पर क्या हो रहा है, कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने भी अपनी भड़ास निकाली। कार्यक्रम में प्रांतीय नेता राम बहादुर, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, केके तिवारी, भूधर नारायण, रिजवान हामिद, कृपेश त्रिपाठी, मदन भाटिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।