फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   risking his life man saved teenager

जान पर खेलकर बचाई किशोरी की जान, हिमाचल से लाकर हाईवे पर छोड़ गया था

Mon, 04 Dec 2017 07:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
 risking his life man saved teenager
डेमो पिक
औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र के एक गांव का युवक हिमाचल प्रदेश से एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले लाया और हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। रात के अंधेरे में कुछ मनचले किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। तभी वहां से गुजर रहे कस्बे के दो युवकों ने किशोरी को बचाया और पूछताछ कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर तहसील अमरापुर के पुलिस स्टेशन गुमारमी क्षेत्र के पुनाउल गांव निवासी 16 साल की किशोरी 19 नवंबर 2017 को घर से गायब हो गई थी। उसके पिता ने वहां के थाना गुमारमी में पुत्री के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। 30 नवंबर की शाम अजीतमल क्षेत्र के बिजलीघर के पास हाईवे पर तीन बाइकों व एक वैन पर सवार करीब एक दर्जन मनचले युवक किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन


उसी वक्त बाइक से गुजर रहे अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्यनगर निवासी अभिलाख सिंह पुत्र भगवान सिंह व मोहल्ला सूर्यनगर निवासी आदर्श सेंगर पुत्र अजय सिंह ने किसी तरह से लड़की को उन मनचलों से बचाया व घर ले आए। जहां परिजनों के सामने लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई। परिजनों ने लड़की के पिता को मोबाइल द्वारा सूचना दी तथा अजीतमल कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को हिमाचल पुलिस के पुलिस स्टेशन गुमारमी के एसआई बलवीर सिंह, दिनेश चंद्र व अनीता कुमारी की पुलिस टीम लड़की के पिता को लेकर अजीतमल कोतवाली पहुंचे और लड़की को अपने कब्जे में लिया। किशोरी ने बताया कि दिल्ली में काम करने वाला एक युवक उसे यहां भगा कर लाया था। उसने अपना गांव चिटकापुर थाना अजीतमल औरैया बताया था। उसी के साथ वह अजीतमल तक आई है। जहां वह उसे छोड़कर चला गया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरामद की गई लड़की हिमाचल पुलिस को सौंप दी गई है। लड़की ने जो नाम बताया है जांच में दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed