फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   riot in wedding in hardoi, Two people injured

हरदोई: बाराती और जनातियों में जमकर मारपीट, फिर पुलिस की एंट्री के बाद हुआ ये सब

Sun, 10 Feb 2019 08:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
riot in wedding in hardoi, Two people injured
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी में हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा में नशे में धुत बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हे के भाई सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में रविवार दोपहर बारह बजे पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। 
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी इंद्रजीत की पुत्री खुशबू का विवाह माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी रामप्रकाश के पुत्र कपिल के साथ हुआ था। शनिवार रात बारात गुरसंडा पहुंची।
विज्ञापन

riot in wedding in hardoi, Two people injured
डेमो पिक
वैवाहिक कार्यक्रम गांव के बाहर की ओर स्थित अंबेडकर पार्क में था। पार्क के निकट ही नशे में बारात विवाद कर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया, तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान लड़की के पक्ष के लोगों ने यूपी 100 पर सूचना की।

पुलिस टीम ने लोगों को शांत कराया और मारपीट में घायल हुए दूल्हे के भाई आदर्श (19) और राजीव वर्मा (35) पुत्र गुरु प्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों का मेडिकल कराया गया। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बारातियों और जनातियों के बीच कोई विवाद नहीं था। कुछ ग्रामीणों और बारातियों के बीच विवाद हुआ था। रविवार दोपहर सभी रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed