{"_id":"69864d79b666a044c9078ca5","slug":"ring-road-will-connect-to-chakeri-airport-one-and-a-half-kilometer-long-road-will-be-built-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1418589-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रिंग रोड जुड़ेगी चकेरी एयरपोर्ट से, बनेगा डेढ़ किमी लंबा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रिंग रोड जुड़ेगी चकेरी एयरपोर्ट से, बनेगा डेढ़ किमी लंबा मार्ग
विज्ञापन
कानपुर। रिंग रोड को चकेरी एयरपोर्ट से जोड़ने की तैयारी है। पैकेज-तीन के तहत रमईपुर से उन्नाव के आटा मार्ग को रूमा से चकेरी एयरपोर्ट तक जोड़ा जाएगा। इसके लिए 1.5 किलोमीटर लंबा नया मार्ग बनाया जाएगा। इससे हवाई अड्डे तक पहुंचना अधिक सुगम हो जाएगा। एयरपोर्ट पहुंचने के लिए जाम से मुक्ति मिलेगी। छह-लेन के रिंग रोड के आसपास के गांवों को भी इससे जोड़ा जाएगा। इसके लिए लगभग 35 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने शुक्रवार को साइट इंजीनियर अमन मित्तल के साथ निर्माणाधीन रिंग रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 5,800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रिंग रोड के पैकेज-वन के तहत मंधना से सचेंडी तक 24 किलोमीटर लंबी सिक्स-लेन राेड का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। दावा किया कि सितंबर में इस पैकेज का शत प्रतिशत कार्य पूरा हो जाएगा। इसके चालू होने से बुंदेलखंड क्षेत्र, विशेषकर कबरई और हमीरपुर की ओर से आने वाले मौरंग, गिट्टी से लदे ट्रक और डंपर सीधे रमईपुर से रिंग रोड के इस हिस्से का उपयोग कर मंधना पहुंच सकेंगे। वहां से बिल्हौर होते हुए कन्नौज, फर्रुखाबाद और अलीगढ़ रोड की ओर आसानी से जा सकेंगे। बताया कि इसी तरह करीब 23 किलोमीटर लंबे पैकेज-चार के तहत सचेंडी से रमईपुर तक करीब 35 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। इसके भी पूरा होने पर शहर में भारी वाहनों का दबाव लगभग 25% कम हो जाएगा। इसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, बुंदेलखंड से कानपुर-अलीगढ़ राजमार्ग तक सीधे पहुंचने वाले वाहन अब शहर के भीतर प्रवेश किए बिना गंतव्य जा सकेंगे।
इनसेट
यह है रिंग रोड
शहर के चारों तरफ कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जिले में बन रहे रिंग रोड के निर्माण का दायरा मंधना से सचेंडी, सचेंडी से रमईपुर, रमईपुर से गंगा पर पुल सहित उन्नाव जिले में आटा और वहां से गंगा में 3.3 किलोमीटर लंबे पुल सहित मंधना तक 93.2 किलोमीटर तक फैला है।
विज्ञापन
कोट
2028 में शुरू होगा यातायात
5800 करोड़ रुपये से 95 किलोमीटर के रिंग रोड में पांच पैकेज में काम चल रहा है। सभी कार्य 2027 तक पूरे हो जाएंगे और सन् 2028 में इस पर यातायात शुरू हो जाएगा। शहर के चारों तरफ बन रहे इस रोड से कानपुर में यातायात में राहत मिलेगी जिन्हें शहर नहीं आना है वह वाहन रिंग रोड से सीधे गंतव्य तक जा सकेंगे। वह भी एक तिहाई समय में। इसमें कैमरे नहीं लगेंगे। - गौतम विशाल, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीक), एनएचएआई